Madhyapradesh Corona Bulletin : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में 189 सैंपल पॉजिटिव मिले , प्रदेश में अब तक कुल 272 लोगों की मौत
![]() |
Madhyapradesh Corona Bulletin : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में 189 सैंपल पॉजिटिव मिले |
Madhyapradesh News
मध्य प्रदेश द्वारा कोरोनावायरस मीडिया बुलिटिन दिनांक 22 मई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) जारी कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 49 जिलों में से 28 जिलों में एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया लेकिन मात्र 3 जिलों में 137 पॉजिटिव मिले। मध्य प्रदेश के कुल 20 जिलों में 189 पॉजिटिव मिले। शुक्र है आज किसी नए जिले का नाम नहीं जुड़ा।
MADHYA PRADESH CORONA NEWS | 22 MAY 2020
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4177 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 49 रिजेक्ट हो गए। 3888 सैंपल नेगेटिव निकले लेकिन 189 सैंपल पॉजिटिव मिले।
इसी के साथ मध्यप्रदेश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 6170 हो गई। कुल 2 मरीजों की मृत्यु हुई दोनों इंदौर के थे। मध्यप्रदेश में अब तक 272 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में 246 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और इसी के साथ आज दिनांक तक कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 3089 हो गई। मध्य प्रदेश के अस्पतालों में 2809 मरीज इलाज करा रहे हैं।
Post a comment