Bhopal News In Hindi
भोपाल(Bhopal):मंगलवार को चिरायु अस्पताल से 28 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे थे । इसके बाद भोपाल के चिरायु अस्पताल से 14 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात देकर बुधवार को अपने घर लौट गए। भोपाल में कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 195 हो गई है। इनमे से चिरायु अस्पताल से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या 191 शामिल है। बुधवार को ठीक होने वाले मरीजों में 18 महीने का नन्हा कोरोना वारियर तत्सम त्रिपाठी भी शामिल रहा। वह अपने दादा सुरेशचंद्र त्रिपाठी के कंधे में चढ़कर हाथ हिलाते हुए घर रवाना हुआ। ठीक होने वाले एक अन्य पेशेंट विनोद सूरी ने कहा कि अब तक सुनते थे कि डॉक्टर भगवान होते हैं। यहां आकर इसे महसूस किया है। सभी लोगों ने जिला प्रशासन और चिरायु अस्पताल का आभार जताया। मेडिकल स्टॉफ ने तालियां बजाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें बिल्कुल नहीं लगा कि वह किसी अस्पताल में है उन्हें यहां घर जैसा माहौल मिला। समय पर दवाइयां दी गई और पूरा ख्याल रखा गया। वंही विनोद सूरी ने बताया जब वह यहां इलाज के लिए आए थे तब बहुत तनाव में थे। डॉक्टरों और स्टाफ ने उनका मनोबल बढ़ाया और भावनात्मक सपोर्ट दिया जिस कारण वह आज स्वस्थ होकर बाहर निकले हैं। उन्होंने जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और चिरायु अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं यह सुना था लेकिन इलाज के दौरान उसे महसूस भी कर लिया।
चिरायु अस्पताल के डॉक्टर गोयनका ने आज डिस्चार्ज हुए सभी व्यक्तियों को 14 दिन होम क्वारैंटाइन रहेंगे। ये अवधि पूरी कर लेने के बाद लोगों से अपना प्लाज्मा डोनेट करने की अपील भी की गई। डोनेट किए गए प्लाज्मा से अन्य व्यक्तियों का प्लाज्मा थेरेपी चिकित्सा पद्धति से इलाज किया जाएगा। बुधवार को डिस्चार्ज हुए 14 व्यक्तियों में सुरेश चंद्र त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी, लक्ष्मी कोरी, लक्षिका कोरी, दिनेश लाल सोनरिया, समीर, इमरान, निखिल चौरसिया, प्रीति मैथिल, किरण देशमुख, मुल्लो बाईं, विनोद सूरी, जुलेखा बी तथा 18 महीने का तत्सम त्रिपाठी भी शामिल है।
Bhopal News - https://www.ninnews.in/search/label/Bhopal

यह भी पढ़े -
Corona : Indore news - सेंट्रल जेल में कोरोना के दो नए केश एक कैदी और प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव